हापुड़: स्वयं सेवी संस्था संदेश ने पुलिस कर्मियों को बांटे ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइज़र

May 15, 2020 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के धौलाना में आज स्वयं सेवी संस्था संदेश के पदाधिकारियों ने थाना परिसर व क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे सभी पुलिस कर्मियों को सैनेटाइजर ग्लव्स, मास्क व हैड कवर आदि प्रदान किए। इस अवसर पर संस्था के सीएसआर प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि पूरा देश आज महामारी की चपेट में है, लेकिन अन्य देशों की अपेक्षा भारत इस महामारी को हराने में बेहतरीन तरीके से सक्षम नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं की सुरक्षा से ही देश की रक्षा होगी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सामुदायिक संगठक संजीव भारद्वाज ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी लोगों की सेवा में लगे हैं। इसलिए संस्था ने इनके लिए छोटा सा सहयोग करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर शिवचेत तोमर, सुमित राणा आदि मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: पुलिस से मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

संवाद365/आरिफ कसर

49775

You may also like