हरदोई: डीएम व एसपी ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा

July 9, 2020 | samvaad365

हरदोई: हरदोई विकास खंड शाहाबाद के बैजूपुर गांव पहुंचकर जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। सिंचाई विभाग द्वारा 3 करोड़ से अधिक की लागत से वित्तीय वर्ष 2018-2019 में गांव किनारे सात सौ मीटर बनाए गए बंधा का भी निरीक्षण किया। बैजूपुर जाते समय दरियापुर बलभद्र व कछेलिया गांव की सड़कों पर जलभराव और कीचड़ को देखकर जिलाधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों के खाते सीज करने एवं जांच उपरांत गड़बड़ियां पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

हरदोई विकास खंड शाहाबाद के बैजूपुर गांव पहुंचकर जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। सिंचाई विभाग द्वारा 3 करोड़ से अधिक की लागत से वित्तीय वर्ष 2018-2019 में गांव किनारे सात सौ मीटर बनाए गए बांध का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दरियापुर बलभद्र व कछेलिया गांव के प्रधानों व सचिवों पर कार्यवाही का निर्देश देते हुए एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव व खण्ड विकास अधिकारी को दोनों प्रधानों के पावर सीज कर जांच कराने का आदेश दिया एवं यह भी कहा कि जांच में यदि गड़बड़ियां पाई जाती है तो दोनों प्रधानों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराएं। जिलाधिकारी का पारा उस समय चढ़ गया जब दरियापुर बलभद्र व कचोलिया गांव होकर वैजूपुर जाते समय रास्ते में सड़कों पर जलभराव एवं कीचड़ में उनकी गाड़ी फस गई। जिलाधिकारी द्वारा गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी गईं। गर्रा नदी किनारे बसे गांव बैजूपुर में बाढ़ से संभावित नुकसान की गांव वासियों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं भी सुनी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपने गांव की समस्याएं बताईं जिस पर दोनों अधिकारियों ने यथासंभव कार्यवाही का आश्वासन दिया। डीएम व एसपी ने पाली शाहाबाद मार्ग पर गर्रा नदी पर बने पुल के पास भी बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। जिस दौरान उप जिलाधिकारी सवाई शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह, एसओ पाली विनोद कुमार गोस्वामी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने पाली थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने के मालखाने, रसोई घर, कार्यालय, आरक्षी निवास का गहनता से निरीक्षण किया।

यह खबर भी पढ़ें-दुबई में फंसे उत्तराखंडियों की गुहार… वापस बुलालो सरकार

संवाद365/लवी खान

51700

You may also like