14000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिको ने खेला क्रिकेट

March 4, 2023 | samvaad365

नामुमकिन को भी मुमकिन बनाती है भारतीय सेना। जमीन, जल या वायु हर जगह भारतीय  सेना उसी बहादुरी के साथ पेश आती है, खबर पूर्वी लधाक के ग्लवान घाटी की है, जहां इंडियन आर्मी के जवान क्रिकेट खेलते दिखे।

ग्लवान घाटी वही जगह है, जहां तीन साल पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड में दोनो देशो के कई जवान शहीद हुए थे, पटियाला ब्रिगेड के त्रिशुल डिवीजन ने सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। माइनस जारो डिग्री से भी कम तापमान मे पूरे जोश और उत्साह के साथ भारतीय सेना के जवानो ने क्रिकेट खेला। इसमे कोई दौ-राय नही है भारतीय सेना के जोश और ज्जबे का कोई मुकाबला नही है। जवानों ने क्रिकेट खेलने के लिए पिच और विकेट का भी प्रबंध किया। इसके अलावा पैंगोंग झील पर हाफ मैराथान जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया। ग्लवान घाटी में जहां दोनो देशों की मुठभेड हुई थी, उसकी ऊचाई 14000 फीट है। पूर्वी लधाक की ग्लवान घाटी दरहसल ग्लवान नदी के पास पहाड़ियो में बसा है। ग्लवान घाटी पच्श्रिम में लधाक और पूर्व में अक्साई चीन के बीच में स्थित है, इसके कारण यह भारत और चीन के बीच बहुत महत्वपूर्ण है। मई 2020 के बाद से ही पूर्वी लधाक में भारत और चीन के जवानो के बीच अभी भी तनाव जारी है।

ankita kumai

यहा भी पढ़े: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले,4.46 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में…..

85999

You may also like