HRD मंत्री डॉ. निशंक ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संग की बातचीत

February 20, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर Prof. Stephen Toope और उनके साथ आये शिष्टमंडल से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत कीl इस मौके पर मंत्री निशंक ने कहा कि  कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का समृद्ध इतिहास रहा है – इसके प्रसिद्ध कॉलेज और विश्वविद्यालय दुनिया भर के विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं। यह दुनिया के पुराने और अग्रणी अकादमिक केंद्रों में शुमार है। उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धि के लिए विख्यात यह विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय मूल अनुसंधान के लिए जाना जाता है बैठक के दौरान भारतीय संस्थानों के साथ सहयोगात्मक शोध बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्पार्क(SPARC), ज्ञान (GIAN) एवं ज्ञान प्लस के माध्यम से शैक्षिक और शोध क्षेत्र में अधिक सहयोग बढाने पर सहमति बनी। मैंने इस अवसर पर शिष्टमंडल को Study In India कार्यक्रम की जानकारी भी दी। भारत न केवल योग, भारतीय भाषाओं और दर्शन के क्षेत्र में अग्रणी है बल्कि रिमोट सेंसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय कार्य कर रहा है। मैंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शिष्टमंडल से इन क्षेत्रों में सहयोगात्मक शोध बढ़ाने का आग्रह किया।

यह खबर भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे HRD मंत्री डॉ. निशंक

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल

46984

You may also like