HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय हिन्दी संस्थान में किया हिंदी पुस्तकों का विमोचन

February 24, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय हिन्दी संस्थान के आगरा स्थित मुख्यालय में पहुँचकर ‘हिंदी विश्वकोश-विज्ञान’ और ‘हिंदी मोनपा अध्येता कोश’ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि विश्व में हिंदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यहाँ पर मैंने विभिन्न देशों से आये हुए छात्र-छात्राओं को बड़े आत्मविश्वास और बिना किसी संकोच के शुद्ध हिंदी में वार्तालाप करते हुए सुना। यह देखकर मुझे बड़ी खुशी और गर्व की अनुभूति हुई। सच मे हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार भाषा है।

यह खबर भी पढ़ें-भारतीय छात्र संसद के 10वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल

47133

You may also like