रुद्रप्रयाग: मिनी स्विट्जरलैंड के दीदार को पहुंचे पर्यटक

February 26, 2020 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: इन दिनों रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता दुगलबिट्टा की हसीन वादियों का दीदार करने देश के कौने-कौने से पर्यटक पहुंच रहे हैं। चोपता की वादियों मे गिरी बर्फ का पर्यटक जमकर लुप्त उठा रहे हैं। दरअसल चोपता दुगलबिट्टा को प्रकृति ने बेपनाह नेमतों से संजोया हुआ है। ग्रीष्मकाल में द्वितीय केदार भगवान तुगनाथ के कपाट खुलने से यहाँ तीर्थ यात्रियों की भरमार रहती है वही शीतकाल में भारी बर्फबारी से यहाँ के दूर तक फैले हरे घास के ढालदार  बुग्याल सफेद चांदी के आभूषणों से लदगद हो जाते हैं। बांज बुरांस के घने जंगलों से गुजरते रास्ते को देखते ही पर्यटक सम्मोहन में बंध जाता है। यही कारण है कि यहा वर्ष भर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की आवोभगत रहती है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: ए-प्लस स्टूडियो द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/कुलदीप राणा 

47199

You may also like