प्रदेश में डेंगू पीड़ितों की संख्या में हुआ इजाफा, महिला मरीज की मौत

August 9, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में दून शहर में डेंगू पीड़ित महिला की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक राजधानी दून में ओल्ड सर्वे रोड निवासी 26 वर्षीय महिला की मौत डेंगू से हुई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर महिला को बुधवार की रात कोरोनेशन अस्पताल से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। महिला को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ व लिवर में संक्रमण भी था। वह हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित बताई गई है। इसके बाद इलाज के ही दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही शहर में 27 नए मामले डेंगू के दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश भर में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। बहरहाल हम सभी से अपील करते हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों को पनपने न दें और अपने आसपास साफ सफाई रखें।

यह खबर भी पढ़ें-प्रदेश के दो जिलों में फटा बादल, दो की मौत

संवाद365/काजल

40181

You may also like