इंडियन पावर लिफ्टिंग लीग का आयोजन… कई राज्यों की महिलाओं ने लिया हिस्सा

September 8, 2019 | samvaad365

हरिद्वार: हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग में महिलाओं ने वह कर दिखाया जो आज तक हम विदेशी महिला को करते देखा करते थे। हरिद्वार में इंडियन पावर लिफ्टिंग लीग का आयोजन हो रहा है जिसमें कई प्रदेशों से महिलाओं ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है वहीं उत्तराखंड का नेतृत्व कर रही दीप्ति जोशी ने बताया कि आज महिला इतनी सशक्त है कि उसको कमजोर आंकने वालों को करारा जवाब दे रही है, बतौर बॉडी बिल्डिंग के  जरिए महिला सशक्त और मजबूत है वहीं डॉ विशाल गर्ग ने बताया कि आज हमारा देश बॉडी बिल्डिंग में जहां पुरुषों का अच्छा खासा वर्चस्व है वहीं अब महिलाओं ने भी इस और अपनी भागीदारी शुरू कर दी है जिसके चलते महिला सशक्तिकरण के साथ महिला मजबूत बन रही है और रोजगार के नए साधन तलाशने में भी महिला पीछे नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-चमत्कारी बच्चे की बिगड़ी तबीयत… अस्पताल में हुए भर्ती

यह खबर भी पढ़ें-टोल कर्मियों पर मारपीट का आरोप… किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद365/नरेश तोमर

41291

You may also like