J&K: अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

August 2, 2019 | samvaad365

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को दर्शन करने से पहले ही वापस लौटना पड़ेगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों की माने तो सरकार द्वारा फिलहाल अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है और यात्रियों को वापस जाने के लिए कहा गया है। सरकार ये कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि घाटनी में मौजूद सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर राइफल मिली है, जिसके बाद यात्रा रोकने का फैसला किया गया। वहीं अपनी एडवाइजरी में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि राज्य में बड़े आतंकी हमले का इनपुट है। आप लोग जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पूरी करके लौट जाएं। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। ये यात्रा 15 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन फिलहाल इस यात्रा को रोक दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-रिवर्स माइग्रेशन की मिसाल बने एक्टर हरीश काला… मुंबई से लौट आए अपने गांव

संवाद365/काजल

39955

You may also like