जालौन: सपा छात्र नेता अमित कुमार तिवारी उसरगांव मलखान सिंह यादव के साथ पहुंचे सपा कार्यालय

February 25, 2020 | samvaad365

जालौन: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धमना अपने साथियों अमित कुमार तिवारी उसरगांव सपा छात्र संघ अध्यक्ष अपने साथियों के साथ लखनऊ सपा कार्यालय में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी नेताओं से मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी बेटी की शादी में आने को  आमंत्रित करते हुए न्योता दिया वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शादी का आमंत्रण स्वीकार करते हुए शादी में आने का पूर्ण आश्वासन दिया वहीं  समाजवादी पार्टी में छोटी सी उम्र में राजनीति पर उतर कर एक मुकाम हासिल कर छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद राजनीति के पायदान पर चढ़ते चले गए पद प्रतिष्ठा का लालच ना रखने वाले मलखान सिंह यादव समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की उंगली पकड़कर राजनीति का मुकाम हासिल किया तथा कृषि मंत्री चौधरी शंकर सिंह के चहेते माने जाने वाले मलखान सिंह यादव का आज भी वर्चस्व कायम है। वहीं लोगों का मानना है कि मलखान सिंह यादव की पुत्री का विवाह एक ऐतिहासिक व अनोखा साबित होने का अनुमान है इसमे  लखनऊ के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं मंत्री की आने की संभावना व्यक्त की  जा रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश) की आने की खबर सुनकर कालपी विधानसभा क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर है।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: दबंगो ने की युवक की पिटाई… वीडियो वायरल

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/पवन गुप्ता

47157

You may also like