उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य अब नहीं रही

August 27, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया। कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी आईपीएस महिला भी थी लेकिन डीजीपी के पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला थी। कंचन चौधरी भट्टाचार्य साल 1973 में पुलिस सेवा में शामिल हुई और उसके बाद उत्तराखंड के साथ-साथ देश की भी पहली महिला डीजीपी बनी।

कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन मुंबई में हुआ वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थी। कंचन साल 2007 में अपनी सेवाओं से रिटायर हुई थी। कंचन चौधरी को राष्ट्रपति से भी पुरस्कार मिल चुका है साल 2014 में कंचन ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और हरिद्वार लोकसभा सीट से बतौर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार चुनाव भी लड़ा था।

(संवाद 365/ डेस्क)

40758

You may also like