Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे ढेर, पुलिस गिरफ्त से भागने की कर रहा था कोशिश

July 10, 2020 | samvaad365

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। शुक्रवार सुबह विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद पुलिस और विकास के बीच गोलीबारी होने लगी, इसी दौरान विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया। आपको बता दें कि विकास दुबे कानपुर गोलीकांड के बाद से ही फरार था। गुरुवार को ही विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था, दरअसल, गुरुवार सुबह विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। इस दौरान विकास दुबे मीडिया के सामने चिल्ला रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला’। शुक्रवार को हुए विकास दुबे के एनकाउंटर पर एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि जैसे ही गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, विकास दुबे घायल पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने कई बार उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को सीने और कमर में गोली लगी।

यह खबर भी पढ़ें-विकास दुबे के सरेंडर से पहले, करीबी साथी अमर दुबे का हुआ था एनकाउंटर

संवाद365/काजल

51723

You may also like