कौशांबी: जमीनी विवाद में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

November 22, 2020 | samvaad365

यूपी के कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में विवादित भूमि पर रात में भवन निर्माण के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष के निर्माण करने के दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माणाधीन मकान को गिराने लगे. इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

गोली कांड की जानकारी चरवा पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. घायलों में एक व्यक्ति के सिर पर गोली लगी है, जबकि दूसरे के सीने में गोली लगी है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल जिस जमीन पर गांव का एक परिवार मकान का निर्माण कर रहा था। ठीक उसी के पीछे एक मंदिर बना हुआ है, जिस पर गांव के लोग आकर पूजा पाठ करते हैं। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि यदि आगे घर बन जाएगा तो मंदिर आने जाने में दिक्कतों का सामना होगा। इसी को लेकर विवाद चल रहा था  दूसरे पक्ष ने शनिवार को चायल एसडीएम से स्थगन आदेश भी लाया था। उनका कहना है कि स्टे होने के बाद भी भी रात में मकान निर्माण किया जा रहा था। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लाइसेंसी असलहे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि काजू गांव में एक मकान का निर्माण हो रहा था। दूसरे पक्ष ने एसडीएम से स्थगन आदेश लाया था। इसके बाद पुलिस ने काम बंद करवा दिया था। रात को दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और निर्माणाधीन मकान गिराने लगे.

(संवाद 365/नितिन अग्रहरी)

यह भी पढ़ें-तंत्र-मंत्र को सिद्ध करने के लिए दी पति और बेटे की बलि

56120

You may also like