KBC: 1200 बच्चों की मां हैं सिंधुताई, कभी श्मशान घाट में गुजारी थी रातें

August 24, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सीजन काफी सुर्खियों में है। इस रियलिटी शो को हमेशा की तरह बिग बी यानि अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। दरअसल, केबीसी के शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल ने हिस्सा लिया। सिंधुताई के लिए केबीसी में हिस्सा लेना बेहद अहम रहा। शो के दौरान जब सिंधुताई ने अपनी कहानी सुनाई तो हर कोई दंग रह गया।

उनका जीवन काफी कठिनाई भरा रहा है। शो के दौरान उन्होंने बताया कि वो 20 साल की थी और उनकी एक 10 दिन की बेटी भी थी। जिसके बाद ससुरालवालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जब सिंधुताई अपने मायके गई तो उनकी मां ने भी उन्हें रखने से मना कर दिया था। जिसके बाद वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई थीं। इस बीच उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। उनके पास खाने-रहने का कोई इंतजाम नहीं था इसलिए वह ट्रेन में घूमा करती थी और गाना गाया करती थी ताकि वह खाने के लिए दो पैसे जुटा सकें।

उन्होंने बताया कि ”मेरे पास घर नहीं था। मैं भिखारियों के साथ खाना खाती थी। दिन तो निकल जाता था, लेकिन सवाल रात का था। मैं 20 साल की थी। मर्दों से डर लगता था। समझ नहीं आया कहां जाऊं, तो मैं श्मशान में जाकर सोती थी, क्योंकि रात में वहां कोई नहीं जाता। मरने के बाद ही कोई वहां जाता है”। संघर्षपूर्ण जीवन जिते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सिंधूताई ने सभी अनाथ बच्चों की देखरेख का काम शुरू कर दिया। इसलिए सिंधुताई को अनाथों की मां भी कहा जाता है। उन्होंने अनाथ बच्चों की देखभाल करने के लिए अपनी बेटी को खुद से अलग कर दिया। वह हर किसी जरुरतमंद को अपने परिवार का हिस्सा बना लेती थीं। उनके परिवार में 207 जमाई, 36 बहू और 450 से भी ज्यादा पोते-पोतियां हैं और 1200 से भी ज्यादा बच्चे हैं। उन्हें अब तक राष्ट्रपति सम्मान के अलावा  750 अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें-अब हिमेश की फिल्म में गाना गाएंगी रानू, फेमस होने से पहले ऐसी थी रानू की जिंदगी…

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबरः रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सीने में दर्द की शिकायत… एम्स में भर्ती

संवाद365/काजल

40636

You may also like