बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन, 6 सितंबर तक रहेंगी पाबंदियां, मिलेगी कुछ ढील

August 17, 2020 | samvaad365

बिहार में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यहां कोरोना मरीजों का आकंड़ा एक लाख को पार कर चुका है। वहीं अब बिहार की नीतिश सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया था। आपको बता दें कि बिहार में जितनी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है। राज्य में कोरोना से अब तक 461 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं अब तक 72 हजार से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 31 हजार से ज्यादा है। 6 सितंबर तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है और कई पाबंदियां भी लगाई गई है। जिसमें रात 10 से सुबह 5 बचे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। दुकानों और बाजारों को समय और बाकी नियमों के हिसाब से आवश्यक प्रतिबंधों के अधीन संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में शॉपिंग मॉल, धर्म स्थलों को अभी भी बंद ही रखा जाएगा। रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। सरकारी-निजी दफ्तर में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी को आने की इजाजत होगी। वहीं इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक खोलने की अनुमति होगी। कंट्रक्शन से जुड़ी सभी गतिविधि जारी रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें-थत्यूड़: थत्यूड़ बाजार में कोरोना के टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 42 लोगों के सैंपल

संवाद365/डेस्क

53235

You may also like