भगवान गणेश की शोभायात्रा… जमकर लगे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

September 9, 2019 | samvaad365

मसूरी: मसूरी  में गणेश चतुर्थी के मौके पर पहली बार लंढौर बाजार में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। जो घंटाघर से शुरू होकर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर पहुंची। जहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद स्थापना की गई। इस मौके पर घंटाघर पर लोग एकत्रित हुए और वहां से गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के गगन भेदी नारों के बीच शोभा यात्रा निकाली। अनुराग रस्तोगी ने बताया कि लंढौर में पहली बार भगवान गणेश चतुर्थी के मौके पर उत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत यह शोभा यात्रा आयोजित की गई है। वहीं गणेश स्थापना के बाद मंदिर में दो दिनों तक भजन कीर्तन चलते रहेंगे व लोग गणेश के दर्शन करेंगे व 11  सितंबर को गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर दी बधाई

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

संवाद365/राजवीर रौंछेला

41310

You may also like