महाराष्ट्र कोरोना अपडेट: एक दिन में 8493 नए मरीज, 20 हजार से अधिक की मौत

August 18, 2020 | samvaad365

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,493 नए मरीज मिलने से इस महामारी के मामले छह लाख के पार चले गए, जबकि 288 और मरीजों की जान जा चुकी है। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में 8,493 नए मरीज सामने से इस महामारी के मामले बढ़कर 6,04,358 हो गए, जबकि 288 और लोगों की इस वायरस से मृत्यु हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 20,265 हो गई।

सोमवार को कोविड-19 के 11,391 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 4,28,514 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब 1,55,268 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में 753 नए मामले सामने आए और 40 मौतें हुईं। इससे शहर में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,29,479 हो गई और मरने वालों की संख्या 7,173 हो गई।

यह भी पढ़े: GOOD NEWS: पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी,12वीं तक शिक्षा मुफ्त
53250

You may also like