आग से जलकर विवाहिता की मौत, मुकदमा दर्ज

June 4, 2019 | samvaad365

सरेनी रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के जदईखेड़ा मजरे भोजपुर में एक महिला की आग से जलने के चलते मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति, सास व ननद पर दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र मिलते ही पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। फतेहपुर जनपद के चकपिहानी मजरे असनी थाना हुसेनगंज निवासी नन्हका लोधी का कहना है कि उसने एक साल पहले अपनी पुत्री सुनीता की शादी रामबली के साथ की थी। शादी के बाद से ही सोने की चेन, नगदी आदि की मांग को लेकर उसकी पुत्री को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर उसकी पुत्री की हत्या की गयी है। वहीं मृतका के पति रामबली लोधी का कहना है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। वह गांव में ही मिट्टी डालने गया था। माता बिटउवा देवी और बहन अंगाना बकरी चराने खेत में गयी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तहसीलदार अमिता यादव ने शव का पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका दो भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलते ही पति, सास व ननद के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़: 8 पर्वतारोहियों में से पांच के शव देखे जाने का दावा

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखण्ड को मिला एक और नन्हा सितारा, आप भी सुनिए…

संवाद365/सेराज अहमद 

38089

You may also like