भारत दर्शन कर लौटे देवप्रायग विधानसभा के 55 मेधावी बच्चों को माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

September 20, 2019 | samvaad365

दिल्ली: 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2019 तक पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर निकले देवप्रयाग विधानसभा के 55 मेधावी छात्र-छात्राओं ने दिल्ली में हंस लोक आश्रम में माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज से भेंट की,इस मौके पर इन बच्चों के साथ देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद थे।

इस मौके पर माताश्री मंगला जी ने इन मेधावी छात्रों को आशीष देते हुए कहा की भारत भ्रमण कर लौटे है। आपने जीवन के अनुभवों को बहुत करीब से देखा है। ऐसे अनुभव जो इस उम्र में जीवन को परिवर्तन के मार्ग पर लेकर जाते है। इन परिवर्तनों में जो संभल गए तो बहुत कुछ पा जाते है और जो नहीं संभले वह बहुत कुछ खो जाते है। इसलिए आप सब लोग ऐसे मार्ग को चुने,जिस मार्ग पर चलते हुए,आप दुनिया को इस मार्ग का अर्थ बताते हुए। जीवन की वास्तविक परिभाषा समझा सकें।

माताश्री मंगला जी इन बच्चों को सदमार्ग पर चलते हुए,जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए नशे जैसी बुरी आदतों से बचने के लिए प्रेरित किया। माता मंगला जी कहा कि आप लोग आज देश-दुनिया से जुड़ी हर घटना को देखते-समझते है। इस लिए आपको अच्छाई-बुराई का ज्ञान भी अच्छी तरह है। इस लिए अपनी अच्छी समझ से जीवन में अच्छे लोग,अच्छी आदतें,अच्छी विचारधारा और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़े और जीवन में सफलता की मंजिल तक पहुंचे।

इस मौके पर माताश्री मंगला जी एवं भोलेजी माहाराज ने आशीर्वाद स्वरूप इन 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने देवप्रयाग विधानसभा के 55 मेधावी छात्र-छात्राओं के दल को आशीर्वाद देने के लिए माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि देवप्रयाग विधानसभा के यह 55 मेधावी छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड, राज्यपाल उत्तराखंड, आचार्य बालकृष्ण,उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोस्यारी, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की, इसके अलावा बच्चों को IMA देहरादून, FRI देहरादून, विज्ञान धाम, मनसा देवी, पतंजलि योग पीठ, IIT रूड़की, इंडिया गेट, संसद भवन, लोकसभा, राज्यसभा आदि देश के प्रतिष्ठित संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों सहित तमाम राष्ट्रीय महत्व वाले संस्थान दिखाए गए। इसके अलावा बच्चों ने हंस फाउंडेशन के प्रेरणा श्रोत समाज सेवी माताश्री मंगला जी एवं श्री भोलेजी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ दिलवर सिंह रावत, राजेश सेमवाल, मेहरबान सिंह पंवार, विजय मोहन गैरोला, विनोद ममगाई, उमेद सिंह मेहरा, देशपाल नेगी, जयलाल, पूर्वा नन्द बंगवाल, जगदीश चमोला, नरेन्द्र तिवारी, राकेश चन्द्र, आभा कठैत, दीपा, कुमारी सरिता आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज द्वारा किया गया छात्रावास का शुभारम्भ

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी: माता श्री मंगला जी के इस कार्य से 70 साल बाद चमक उठे ग्रामीणों के चेहरे

संवाद365/मयंक आर्य

41724

You may also like