महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया

July 19, 2020 | samvaad365

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म की घटना हुई है। क्वारंटीन सेंटर में 40 साल की महिला से दुष्कर्म की यह घटना पनवेल की है। मामला नज़र में आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनवेल जोन-2 के एसीपी रवींद्र गीते ने बताया कि करीब 400 संदिग्ध मरीजों समेत कुछ कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को पनवेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसमें यह महिला भी थी, जिसके साथ दुष्कर्म की यह वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने इस घटना की निंदा करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार क्या कर रही है? राज्य सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन के चलते ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ क्वारंटीन सेंटरों में एक समय का ही भोजन मिल रहा है।

यह भी पढ़े: कंगना रनौत ने बड़ी चुनौती देते हुए कहा,आरोप साबित नहीं कर पाई तो लौटा दूंगी पद्मश्री सम्मान

संवाद365/कोमल राजपूत

52072

You may also like