अब 180 देश देखेंगे Modi Vs Wild…

July 29, 2019 | samvaad365

पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा अपनी किसी न किसी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। एक बार भी पीएम मोदी एक्शन मोड पर हैं। आपने डिस्कवरी चैनल तो देखा ही होगा, जी हां वहीं डिस्कवरी चैनल जिस पर दुनिया भर के जंगलों में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी दिखाए जाते हैं। आपको इस डिस्कवरी चैनल का एक शो तो याद होगा ही वही शो जिसमें एक आदमी जंगल में किस तरह से जीवन जिया जाता है उसके बारें में जानकारी देता है, जी हां आपने सही अंदाजा लगाया हम बात कर रहे हैं डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो Man Vs Wild की। अब आप सोच रहे होंगे कि हम पीएम मोदी की बात करते करते मैन vs वाइल्ड पर कैसे आ गए, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस शो में जल्द ही पीएम मोदी भी एडवेंचर करते दिखने वाले हैं। यानि की इस शो के दौरन पीएम मोदी का वो रुप देखने को मिलेगा जिससे हर कोई आज तक आवंचित हैं।

इस शो का प्रसारण 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। हाल ही में शो का टीचल लॉन्च होते ही हर तरफ इसकी चर्चा गरम हो गी है। टीजर में शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करके शो के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शो को 180 देशों के लोग देखेंगे। इसमें मोदी का वह रूप दिखेगा जिससे लोग अब तक अनजान रहे हैं।

ग्रिल्स ने लिखा कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से मोदी भारतीय जंगल में पहुंचे। Man Vs Wild शो काफी चर्चित है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं। बहरहाल अब हर भारतीय समेत विदेशी लोगों को भी इतंजार है पीएम मोदी के इस एडवेंचरेस शो का।

यह खबर भी पढ़ें-शहीद बेटे के पिता को सलाम… ऐसे कर रहे हैं देश की सेवा

यह खबर भी पढ़ें-अगर घर या दफ्तर है रिस्पना नदी के पास, तो जरूर पढ़ें ये खबर

संवाद365/काजल

39836

You may also like