अब केवल रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब में लॉकडाउन की पाबंदियों में दी ढील

September 10, 2020 | samvaad365

पंजाब सरकार ने बुधवार को यह घोसणा कि 30 सितंबर तक राज्य के सभी 167 निगम शहरों में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा। सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अब शनिवार को कोई लॉकडाउन नहीं होगा।
सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह राज्य में निगम क्षेत्रों में रात साढ़े नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सभी गैर जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही निषिद्ध रहेगी।

https://youtu.be/zIh5URyfQ5A

हालांकि जरूरी गतिविधियों एवं सेवाओं जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर परिवहन, माल उतारने, बसों, ट्रेनों और विमानों से उतरने के बाद व्यक्तियों की अपने गंतव्यों की यात्रा मान्य रहेगी। स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी, बैंक, एटीएम आदि जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भी अनुमति होगी।
आपको बता दें कि अबतक पंजाब में 67,547 कोरोना संक्रमित सामने आ गए हैं। जिसमें से अभीतक 49,327 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर को लौट गए हैं। वहीं वर्तमान में 16,230 कोरोना संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अब तक 1990 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े: GOOGLE ने कोरोना काल में आधिकारिक तौर पर कर्मचारियों के लिए तीन दिनों के वीकएंड की घोषणा

संवाद365 /कोमल राजपूत

54096

You may also like