केवल विहार इको ग्रुप महिलाओं को किया सम्मानित… पढ़े पूरी खबर

October 21, 2019 | samvaad365

देहरादून: केवल विहार इको ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केवल विहार की प्रगतिशील और कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया । इन महिलाओं ने दिन रात एक करके कपड़े के थैले सिले जिनको केवल विहार में और आस पास को काॅलोनी में वितरित किया गया जिससे इस इलाके में पॉलीथीन का चलन कम करने में मदद मिली। शुरुआत में कूड़ा प्रबंधन के बारे में जरूरी जानकारी परमजीत कक्कड़ द्वारा मौजूद निवासियों को दी गई।  कार्यक्रम की शुरुआत मृदुला मराठे द्वारा गाए गए एक पर्यावरण से प्रेरित एक मधुर गीत से हुई। इसके उपरांत

महिलाओं का सम्मान जी सी गुणवंत, सचिव- एमडीडीए, महेश भंडारी, अध्यक्ष- दून रेजिडेंट्स वेल्फेयर फ्रंट और महिम वर्मा, सचिव- क्रिकेट एसोसिशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा किया गया। महिलाओं में प्रमुख योगदान विजय बिंद्रा, डा. रश्मि जौहरी, गीता श्रीवास्तव, नीलम भारद्वाज, स्मिता जैन, नीमा जोशी, अंशु अग्रवाल, शीतल शर्मा इत्यादि का प्रमुख योगदान रहा।

केवल विहार इको ग्रुप ने विशेष अतिथियों से आग्रह किया कि केवल विहार स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रहा है अब अपना कदम स्मार्ट और ग्रीन कॉलोनी की तरफ बढ़ाने के लिए तैयार है। अतः इसे एमडीडीए एक मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित करके दूसरी कॉलोनियों को इससे प्रेरणा लेने का रास्ता साफ करें। महेश भंडारी ने अपने प्रेरक भाषण में केवल विहार इको ग्रुप को इस मुहिम में सदैव मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। गुणवंत ने केवल विहार की भुरी भुरी प्रशंशा करते हुए कॉलोनी को एक मॉडल कॉलोनी बनाने के प्रयास को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर केवल विहार इको ग्रुप के सदस्य संजय भार्गव, अमित जैन, राकेश भारद्वाज, आशीष गर्ग, अनिल शर्मा, सुनील गुप्ता, अनिल मेहता, आर एस नेगी इत्यादि मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें-ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लापरवाही… यात्रियों को हो रही है परेशानी

यह खबर भी पढ़ें-निजी अस्पताल की लापरवाही से मौत… परिजनों ने जमकर किया हंगामा

संवाद365

42739

You may also like