पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी, सहारनपुर जिले में रोपे गए 37 लाख से अधिक पौधे

July 6, 2020 | samvaad365

सहारनपुर: सहारनपुर में ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव दूधली बुखारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यदि मानव और पौधे एक दूसरे के पूरक हैं। मानव जीवन के लिए पौधों को बचाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण पर अपनी खुशी जताई। मुख्य वन संरक्षक इंदू शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 37 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। सहारनपुर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने ग्राम पंचायत दूधली बुखारा में हिंडन नदी के किनारे पीपल का पौधा रोपकर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बरगद, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने अशोक और वन संरक्षक वीके जैन ने आंवला का पौधा रोपा। जिलाधिकारी ने कहा कि वायुमंडल को स्वच्छ और धरती को हरी-भरी रखने के लिये पौधरोपण अति आवश्यक है। मानव को जीवित और स्वस्थ रखने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़े: डॉक्टर ऋचा नेगी ने पीपीई किट पहन कर किया धमाकेदार डांस.

संवाद365 /कोमल राजपूत

 

 

51509

You may also like