कल मोरबी जाएँगे प्रधानमंत्री मोदी, हादसे का जिक्र कर हुए भावुक

October 31, 2022 | samvaad365

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया था। इस दुर्घटना में 140 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पुल करीब 140 साल पुराना था।

सोमवार को प्रधानमंत्री गुजरात के केवड़िया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहमंत्री मोरबी जा चुके हैं। वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि पुल रविवार शाम लगभग 6.30 बजे टूटा था। उस समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे।

मोरबी हादसे पर बात करते हुए पीएम मोदी हुए भावुक

गुजरात के बनासकांठा में Morbi Bridge में हुई भयानक घटना के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मोरबी हादसे से मन बहुत परेशान है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : देहरादून : इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय रील बनाने में व्यस्त पुलिस कर्मचारी, वीडियो हो रहा वायरल

 

82705

You may also like