मुंबई में फेल हुई पावर ग्रिड, जहां तहां फंसी लोकल ट्रेनें

October 12, 2020 | samvaad365

महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र में पावर ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है. मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्से में बिजली गुल हो गई है. ग्रिड फेल होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है।

बताया जा रहा है कि मुंबई में 10 बजकर 15 मिनट पर ग्रिड फेल हुआ है। कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. कई जगहों पर लोकल ट्रेनें जहां तहां फंसी हैं।

(संवाद 365/डेस्क)

https://www.youtube.com/watch?v=-VZR6OUP40I

यह भी पढ़ें-गृहकर की माफी पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने जताया सीएम का आभार

55159

You may also like