प्रदेश में बारिश बनी मुसीबत, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

August 12, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में लगातार बारिश आमजन पर आफल बनकर बरस रही है। रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग समेत गांवों को जोडने वाले कई लिंक मार्ग भी बंद पड़े हैं। बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते केदारनाथ हाइवे पर कई जगहों पर भूस्खलन जोन नासूर हो चले हैं, पहाड़ो से मौत बनकर पत्थर बरस रहे हैं। वहीं बांसवाडा में पिछले एक सप्ताह से पहाड़ से पत्थरों की बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में लोक जीवन को ध्यान में रखते हुए हाइवे बंद किया गया है।

ऑलवेदर कार्य से उत्पन्न दो दर्जन से अधिक डेंजर जोन राजमार्ग पर सक्रिय हो रखे हैं। ऐसे में लोग डरे हुए भी हैं। भूस्खलन और भू-धसांव से आवासीय भवन जमींदोज होने की कगार पर हैं। कहा जा सकता है कि पहाड़ पर जीवन पूरी तहर से थम सा गया है।

यह खबर भी पढ़ें-700 रुपए प्रति महीने की कीमत पर मिलेगा जिओ का JIO GIGAFIBER प्लान

यह खबर भी पढ़ें-देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम

संवाद365/कुलदीप राणा 

40270

You may also like