शाहजहांपुर: अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

September 24, 2020 | samvaad365

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां गंगा नदी कटरी क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। देसी राइफल, बंदूकों व आधा दर्जन देसी तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कलान पुलिस द्वारा गंगा नदी कटरी क्षेत्र में अभियुक्तगण 1 शिवाजी,श्याम सिहं को अबैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री निर्मित व अर्द्ध निर्मित शस्त्रों के साथ तड़के 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके पास भारी मात्रा में अवैध शास्त्र हथियार व बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

यह खबर भी पढ़ें-देश में कोरोना 57 लाख के पार, उत्तराखंड में 43 हजार के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

संवाद365/रमाशंकर दीक्षित

54621

You may also like