दो पक्षों के विवाद में चली गोली… एक की मौत एक घायल

November 21, 2019 | samvaad365

हमीरपुर: हमीरपुर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष समेत दो लोगों से विवाद के बाद गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी वहीं लेखपाल संघ का अध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया। घटना को देखते हुए पुलिस के अधिकारी और पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा सहित मोटरसाइकिल जप्त की और घटना का जायजा लेते हुए, साक्ष्य जुटाए। मामला बढ़ता देख एएसपी संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटनास्थल की पूरी तरह से छानबीन करने के बाद विधिक कार्रवाई करने की बात कही तो वहीँ घटना से लेखपालों में आक्रोश गहरा गया है।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने लिया फिल्म ‘सौम्या गणेश’ का मुहूर्त शॉट

यह खबर भी पढ़ें-50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

संवाद365/प्रदीप कुमार

43660

You may also like