गायिका श्रेया घोषाल ने की गंगा आरती, कहा – यहां आकर हुआ आपार शांति का अनुभव

April 8, 2023 | samvaad365

प्रसिध्द गायिका श्रेया घोषाल शुक्रवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंची। गुरूकुल के ऋषि कुमारों ने गायिका का अभिनंदन किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग कर विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां समर्पित की।

इस मौके पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि संगीत एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो शोर से दूर हमें शांति की ओर लौटने का संदेश देता है। जिससे मानसिक व्याधि और तनाव दूर होता है तथा शांति व सद्भाव में वृद्धि होती है। सात्विक संगीत सुनने से मन को शांति और शक्ति मिलती है। संगीत का गायन साक्षात मां, सरस्वती का वरदान है। संगीत और स्वर प्रभु की कृपा से ही प्राप्त होता है। श्रेया अपने मधुर संगीत की मिठास से माधुर्य घोलने का कार्य कर रही हैं।

गायिका श्रेया घोषाल ने कहा परमार्थ निकेतन गंगा आरती अद्भुत, अलौकिक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली है। यहां आकर अपार शांति का अनुभव हो रहा है। इस मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंकिता कुमाई

यहा भी पढ़े-यातायात नियम तोड़ने पर दो घंटे तक बैठकर देखनी पडेगी फिल्म

 

87273

You may also like