सीतापुर: 7 बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट… चलाई गोली… घायल युवक की हालत गंभीर

May 21, 2020 | samvaad365

सीतापुर: सीतापुर के थाना रामपुर कलां इलाके में देर रात हथियार बंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर लूट पाट की। 7 बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने लूट के दौरान घर में मौजूद लोगों की जमकर पिटाई भी की और एक युवक पर गोली भी चलाई। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

इसी थाना क्षेत्र में 3 दिन के अंदर डकैती की यह दूसरी वारदात है। इलाके में डकैती थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह अभी एक घटना की गुत्थी सुलझा नहीं पाए और दूसरी घटना हो गयी। गांव व क्षेत्र के लोगो में  दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे एसपी एल.आर. कुमार के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद। घायल महिला ने बताया की देर रात 7 बदमाश उसके घर जीने के रास्ते घुस आये बदमाशों ने लूट पाट की और चैन भी चीन ली। घायल महिला के पति को मारा व उसके बेटे मनीष पर फायर झोक दी। मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे सीतापुर जिला अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी एल.आर. कुमार ने घटना के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि परिजनों के अनुसार उनके घर में देर रात करीब 3 बजे 7 बदमाश घुस आये थे और लूटपाट करने लगे।  परिजनों व बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसमे परिजन घायल हो गए। घायल महिला के बेटे पर बदमाशों ने फायर झोक दी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया है। सीओ सर्किल को जाँच जुटाने के, जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए है।

https://www.youtube.com/watch?v=PtuqFy1NoHw&t=8s

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: जिले में दो नए कोरोना मरीज मिलने से मचा हड़कंप… इलाके को किया गया सील

संवाद365

49991

You may also like