सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल सॉन्ग रिलीज, मस्तमौला अंदाज़ में थिरकते दिखे सुशांत

July 10, 2020 | samvaad365

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा का गाना रिलीज़ हो गया है। गाने के रिलीज़ होते ही उसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये एक डांस नंबर सॉन्ग हैं, जिसमें सुशांत मस्तमौला अंदाज़ में थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने का टाइटल है दिल बेचारा। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। इस गाने में सुशांत के डांसिंग मूव्ज बेहद लाजवाब है। उनका मुस्कुराता चेहरा गाने को और भी ज्यादा रोमांच से भर रहा है। इस गाने समेत फिल्म के सभी गानों का म्यूजिक मशहूर कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। वहीं दिल बेचारा गाने को कोरियोग्राफर फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। बताया जा रहा है डांसिंग में उम्दा होने की वजह से सुशांत ने इस गाने को एक ही बार में शूट कर लिया था। वहीं गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। सुशांत के फैंस उनके इस गाने को देखकर खासे उत्साहित हैं। सुशांत के इस गाने के वीडियो को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर लगभग डेढ़ घंटे के अंदर 494,817  बार देखा जा चुका है। साथ ही उनके इस वीडियो को इतने कम समय में 1.2 मिलियन लाइक्स भी मिल चुके हैं। जाहिर सी बात है कि सुशांत के दुनिया से अलविदा कह देने के बाद से उनके फैंस शोक में हैं। वह सुशांत की आखिरी फिल्म को ब्लॉकबास्टर बनाना चाहते हैं।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा होगी शुरू

संवाद365/काजल

51733

You may also like