टिहरी: सीएम ने किया म्यूजियम का शिलान्यास

March 21, 2020 | samvaad365

टिहरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा नरेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत मातृ आश्रय सिंगटाली पंहुचकर म्यूजियम का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व महामंण्डलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी अवधेश्वरानन्द महाराज ने भूमि पूजन के उपरान्त रुद्राक्ष के पौधो का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सवेरा फउंण्डेशन आॅफ आर्ट द्वारा बनाये जा रहे इस म्यूजियम संग्रालय में ऐतिहासिक और पुरातात्विक वस्तुओं को संझोकर रखा जायेगा। इससे जाहाॅ देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को भरतीय पुरातात्वि और ऐतिहासिक संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा वहीं इस क्षेत्र में अध्य्यन करने वाले छात्रों को शोध के लिए विषयवस्तु उपलब्ध हो सकेगी। श्री रावत ने कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का संकलन मात्र नहीं है बल्कि इतिहास हमें शिक्षा और प्रेरणा देता है जबकि म्यूजियम अमूर्त इतिहास को मूर्त रुप प्रदान करने की एक कला है।

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि सवेरा फाउंण्डेशन द्वारा बनाये जा रहे कलैक्शन म्यूजियम में संस्कृति, परम्परा, पुरातात्विक, ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रालय/म्यूजियम देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड को तीर्थाटन के रुप में सदियों से जाना जाता है इसी रुप से व्यापक स्तर पर पर्यटन के रुप में भी जाना जाय इसके लिए यह म्यूजियम सहायक सिद्व हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: लोग अपना रहे हैं नमस्ते का नारा… जनप्रतिनिधि भी अपना रहे पीएम की सलाह

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

संवाद365/बलवंत रावत

47920

You may also like