नहीं रहे मशहूर गीतकार अभिलाष, अभिलाष द्वारा लिखा गया था प्रार्थना गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’

September 28, 2020 | samvaad365

रविवार 27 सिंतबर को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा कलाश्री अवार्ड से सम्मानित गीतकार अभिलाष का निधन हो गया। प्रार्थना गीत इतनी शक्त‍ि हमें दे ना दाता गीतकार अभिलाष द्वारा ही लिखा गया था। 74 वर्ष के अभिलाष ने मार्च में पेट के एक ट्यूमर का ऑपरेशन कराया था, तब से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार गोरेगांव पूर्व के शिव धाम में किया गया। बता दें कि अभिलाष का विश्व प्रसिद्ध गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ भारत के 600 विद्यालयों में प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है। विश्व की आठ भाषाओं में इस गीत का अनुवाद हो चुका है और इसे वहां भी प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: शहीद भगत सिंह जन्मदिवस, युवाओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

संवाद365/डेस्क

54783

You may also like