राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में शामिल घोड़ा विराट को मिला सन्यास , घोड़े को मिला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन मेडल

January 26, 2022 | samvaad365

राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में शामिल घोड़ा ‘विराट’ आज रिटायर हो गया। इसे इस साल चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन मेडल दिया गया था। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें विदाई दी। राजपथ पर इस खास घोड़े विराट की मौजूदगी सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विराट का सिर थपथपा कर उसे विदा किया।  गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद पीबीजी ने विराट के संन्यास की घोषणा की। घोड़े ने इस आयोजन में 13 बार सफलतापूर्वक भाग लिया है। विराट को भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ-साथ वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को औपचारिक परेड में अनुग्रह और गरिमा के साथ ले जाने का गौरव प्राप्त है।

संवाद365,डेस्क

 

71813

You may also like