लाहौर में धरा गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद

July 17, 2019 | samvaad365

आखिरकार आतंकवादी हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई हमले के इस मास्टरमाइंड को पाकिस्तान के लाहौर से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को लाहौर से तब गिरफ्तार किया जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। अपनी गिरफ्तारी पर हाफिज ने कहा कि वह अपनी गिरफ्तारी का मामला कोर्ट में लेकर जाएगा। फिलहाल हाफिज को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी सरगना हाफिज सईद और तीन अन्य को जमानत दे दी थी, लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-नहीं रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: शुरू हुआ सावन का महीना, सावन में यहां करते हैं शिव निवास…

संवाद365/काजल

39472

You may also like