लो आ गया अरविंद रावत और शोभना रावत का नया पहाड़ी गीत ‘किलै औन्दी’

July 1, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। यहां देवी देवताओं का वास होता है इस बात से दुनियाभर के लोग अवगत हैं लेकिन ये देवभूमि अपनी लोकसंस्कृति और लोकगीतों के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में उत्तराखंड के मशहूर गायक प्रोफेसर अरविंद रावत ने अपने एक गीत का विमोचन किया।

अरविंद रावत के गीतों में हमेशा कुछ अलग झलक ही देखने को मिलती हैं। अरविंद रावत के फैंस के लिए एक खुशखबरी भी है दरअसल, गायक अरविन्द सिंह रावत और गायिका शोभना रावत स्वामी द्वारा स्वरचित गढ़वाली गीत ‘किलै औन्दी’  का विमोचन किया गया।

ये विमोचन देहरादून के रायपुर के यूरी रेस्टोरेंट में किया गया। इस गीत का विमोचन पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत द्वारा किया गया। रश्मि त्यागी ने कहा कि आजकल के शोर शराबे से कहीं दूर हटकर ऐसे शांत और सुरीले गीतों की भी बेहद जरूरत थी। वहीं गीत के विमोचन के मौके पर संगीतकार रणजीत सिंह के साथ कई प्रसिद्ध कलाकार भी मौजूद थे।

गायक और गीतकार अरविन्द रावत ने बताया की गीत को उनके यूटूब के ऑफिशियल चैनल से 29 जून को रिलीज किया गया है। इस गीत में बृजेश राय और मिष्टी ने अभिनय किया है उनका अभिनय वाकई ही इस गाने को और खास बना रहा है। वहीं इस गीत का निर्देशन भी खुद गायिका शोभना रावत स्वामी ने किया है। गीत को मसूरी, तपोवन और मालदेव में शूट किया गया। बहरहाल इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-स्व. पप्पू कार्की की 35वीं जयंती पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-समाजसेवी मोहन काला ने की HRD मंत्री डॉ. निशंक से मुलाकात

संवाद365/काजल

38990

You may also like