डेंगू के मरीजों की संख्या में फिर हुआ इजाफा….

September 25, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश भर में डेंगू का डंक और भी खतरनाक होता जा रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो प्रदेश में 269 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में डेगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 4598 तक पहुंच गई है।

वहीं नए डेंगू के मामलों में देहरादून में 155 मरीज, तो नैनीताल में 65, हरिद्वार में 40 और टिहरी में एक मरीज शामिल है। अगर इसी तरह आए दिन डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा तो मरीजों की सख्यां का 4598 का आंकड़ा बदलने में देर नहीं लगेगी। सरकार भी डेंगू की रोकथाम के लिए काम कर रही हैं लेकिन डेंगू के बढ़ते मामलों से सरकार की सभी कोशिशें साफ नाकाम नजर आ रही हैं। बहरहाल, डेंगू से निपटने के लिए आप भी अपने आसपास साफ सफाई का खासा ध्यान रखें। और डेंगू के लक्षण महसूस होते ही डॉक्टर को दिखाएं।

यह खबर भी पढ़ें-स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की भी गिरफ्तार

यह खबर भी पढ़ें-गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 3 की मौत

संवाद365/काजल

41853

You may also like