कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश जारी, लेकिन कोई सुराग नहीं

July 5, 2020 | samvaad365

उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के कारनामे कोई नए नहीं हैं, लेकिन कानपुर से सटे बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यह मुठभेड़ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के गिरोह के साथ हुई थी। पुलिस की टीम विकास दुबे के यहां रेड करने पहुंची थी, लेकिन जेसीबी से पुलिस का रास्ता बंद कर दिया गया और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू होगई इसमें दो हमलावर मारे गए लेकिन 8 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए।

पुलिस है अलर्ट

इसके बाद से ही कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश पुलिस कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया में मिली है, औरेया मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे एमपी की ओर भाग सकता है. विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस चौकन्नी है, सीमाओं को सील भी किया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस को विकास दुबे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि करीब 500 लोगों के फोन भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

शहीदों को सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी साथ ही वो घायल पुलिसकर्मियों से भी मिले उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद के परिजनों को एक करोड़ और सरकारी नौकरी का भी ऐलान किया गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने विकास दुबे की जेसीबी मशीन से ही उसके घर को तहस नहस भी किया। पुलिस उसकी सारी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी कर रही है।

(संवाद 365/डेस्क)

 

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी गुरूपूर्णिमा की बधाई

51490

You may also like