स्मार्ट दून में होंगी ये सुविधाएं…

July 19, 2019 | samvaad365

देहरादून: राजधानी देहरादून के स्मार्ट सिटी बनने की राह धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। अब देहरादून वासियों को अपना दून एकदम नए जमाने का दिखेगा, इस दिशा में देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है दरअसल, दून को स्मार्ट बनाने के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी ने कुल 1407.5 करोड़ की योजना में से 894.7 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर काम शुरू कर दिया है। इनमें से कई के टेंडर जारी कर दिए गए हैं तो कई कार्यों के लिए कंपनियों का चयन भी किया जा चुका है। दून के इस नए अवतार में जो भी काम किया जाएगा वो नए दून की पहचान होगी, हरेक चीज यहां स्मार्ट होगी। इस स्मार्ट दून की कल्पना करते हुए अगर बात यातायात के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़कों की बात की जाए तो अब स्मार्ट दून में सड़के भी खुली-खुली होंगी। जिससे पैदल और साइकिल पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। इतना ही नहीं पेयजल के संसाधन भी बेहतर हो पाएंगे और स्मार्ट सिग्नल, स्मार्ट कूड़ेदान और ग्रीन बिल्डिंग जैसे ख्वाब भी दून में मुमकिन हो पाएंगे। दून को स्मार्ट बनाने का ये कार्य 2020-21 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बहरहाल हम तो यही कामना करते हैं कि जल्द से जल्द दून भी स्मार्ट बन ही जाए।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में सड़क हादसा एक युवक की मौत

यह खबर भी पढ़ें-हरेला के तहत काण्डाजाख मे वृक्षारोपण 

संवाद365/काजल

39496

You may also like