ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होगा ये लाभ…

March 20, 2019 | samvaad365

होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई गिले शिकवे भूलकर अपने दुश्मन को भी प्रेम और भाईचारे के रंग में रंग देता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर इस पर्व को मनाते हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा रहित प्रदोष काल में होली दहन को श्रेष्ठ माना गया है। होलिका पूजा और दहन में परिक्रमा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि परिक्रमा करते हुए अगर अपनी इच्छा कह दी जाए तो वो सच हो जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि होलिका दहन के दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। होली की बची हुई अग्नि और भस्म को अगले दिन सुबह अपने घर ले जाने से सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। चलिए इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है हम आपको बताते हैं।

होली के दिन भद्रा प्रात: 10.44 बजे से रात्रि 8.59 बजे तक लग रहा है। होलिका दहन भद्रा के बाद ही करना शुभ है। ऐसा माना जाता है कि भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है। 9 बज कर 28 मिनट से रात्रि 11:58 तक तीन घंटे ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा 21 मार्च को स्नान और दान की पूर्णिमा और होली धुरड्डी भी है। भद्रा के बाद पूर्णिमा व्रत है। इसके अलावा चैत्र कृष्ण प्रारम्भ भी 21 मार्च से ही शुरू हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें- बारिश का पानी फीके कर सकता है होली के रंग, 4 ज़िलों में बरसेंगे बदरा

यह खबर भी पढ़ें-स्वच्छता के संदेश के साथ घर घर पहुंच रही ब्यो की चिट्ठी

संवाद365/काजल

33495

You may also like