डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों का काल बनी ये खास किस्म की मच्छरदानी

August 26, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में डेंगू से बचने के लिए अस्पतालों में एक खास किस्म की मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। आमतौर पर हम सभी मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अस्पतालों में इस्तेमाल हो रही ये मच्छरदानी मच्छरों के लिए काल के समान हैं। दरअसल, इस मच्छरदानी में एक खास किस्म का कीटनाशक पदार्थ लगाया गया है। जो इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन मच्छरों को खत्म करने में कारगर है। राजधानी देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, अबतक दून में 541 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्तियां कराया जा रहा है, आपको बता दें कि मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे अस्पतालों में इंतजाम भी नाकाफी साबित होने लगे हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव विभाग भी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे चुका हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में डेंगू अपने पैर फैलाता जा रहा है ऐसे में लोगों को भी अपने आस-पास साफ सफाई रखनी चाहिए। मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही इसकी रोकथाम शुरू कर देनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी में हिंदी फिल्म बिटिया की शूटिंग

यह खबर भी पढ़ें-मशीन में फंसा मजदूर का हाथ… मौत

संवाद365/काजल

40726

You may also like