केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा… बोल्डर की चपेट में आए दो वाहन… आठ की मौत

October 20, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: पहाड़ पर लगातार आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है। अब केदारनाथ यात्रा पर एक हादसे की चपेट में आने से आठ यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। दरअसल, शनिवार रात को यह हादसा तब हुआ जब रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर केदारनाथ मार्ग पर चंडिकाधार के पास गौरीकुंड जाने वाले हाईवे पर फाटा से करीब चार किलोमीटर आगे एक कार और दो बाइकें पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गई, जिससे कार बोल्डर के साथ चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं दो बाइकों पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। कार में कितने लोग सवार थे अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में दो यात्री भी लापता बताए जा रहे है। जिनकी खोजबीन के लिए रेस्क्यू दल जुट चुका है। वहीं थानेदार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि पता चला कि दो बाइकों पर पांच यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि उनके दो साथी लापता है। मलबे के साथ कार खाई में समा गई। दो लोगों के इसमें होने को अनुमान लगाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज द्वारा किया गया छात्रावास का शुभारम्भ

यह खबर भी पढ़ें-द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में रविवार को पीठ संबंधित रोग स्पेशलिटी क्लिनिक का आयोजन

संवाद365/काजल

42695

You may also like