जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत 30 घायल

August 16, 2022 | samvaad365

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। ITBP के जवानों से भरी बस नदी में जा गिरी। बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है। अभी तक सामने आया है कि हादसे में 6 जवान मारे गए हैं। वहीं 32 घायल हैं। फिलहाल ITBP की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ इतना ही कहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों को अस्पताल में शिफ्ट किया है।

बताया जा रहा है कि 39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जवान वहां से वापस लाए जा रहे थे। कई के हादसे में मारे जाने की आशंका है।बस चंदनवाडी से पहलगाम की तरफ आ रही थी जहां जवानों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। हादसा इतना बड़ा था कि चंदनवाड़ी के पास बस करीब 200 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। अभी तक इस हादसे में कितने जवान प्रभावित हुए हैं यह बात साफ नहीं हुई है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : देहरादून एसएसपी ने इन्हें किया विकासनगर क्षेत्राधिकारी नियुक्त, उप निरीक्षकों के बंपर तबादले

80187

You may also like