हिमाचल में गाड़ी पर चट्टान गिरने के वजह से, दो की मौत, गुप्तकाशी में बहा हाईवे का हिस्सा

August 15, 2020 | samvaad365

हिमाचल के मंडी में भारी बारिश मौत का सैलाब बनकर बरस रही है। लोगों में पहाड़ी चट्टानों के गिरने का खौफ अक्सर बना हुआ रहता है। शुक्रवार की सुबह मंडी जिले में हणोगी माता मंदिर के पास पहाड़ी से चट्टान के गिरने से दो वाहन चपेट में आ गए। इसमें दो लोगों की चट्टान के नीचे दबकर मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल हो गए। चट्टान के गिरने से मंदिर और आस-पास के इलाके को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं इस घटना के बाद चट्टान के मलबे ने सड़क को जाम कर दिया है और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1294103631525027840?s=20

 

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के इन छह जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए है
53123

You may also like