आज से अस्तित्व में आए दो नए केंद्र शासित प्रदेश… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

October 31, 2019 | samvaad365

जम्मू कश्मीर में लगा राष्ट्रपति शासन हट चुका है, अब से जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बन चुके हैं. ये दोनों सरदार पटेल की जयंती यानी कि 31 अक्टूबर से ही अस्तित्व में आ गए हैं. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में जम्मू कश्मीर में राज्यपाल का शासन तब लगा था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद राज्यपाल शासन और राज्यपाल शासन के 6 महीने बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. अब देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषण कर दी है. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 365 राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रावधान है जो कि केंद्रशासित राज्यों पर लागू नहीं होता.

क्या क्या बदल गया

जम्मू-कश्मीर दो केंद्रशासित प्रदेशों में बदला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
लद्दाख बिना विधानसभा का केंद्र शासित प्रदेश जबकि जम्मू कश्मीर विधानसभा सहित केंद्र शासित प्रदेश
अब दोनों में उपराज्यपाल होंगे
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर होंगे
अभी दोनों राज्यों का एक ही हाईकोर्ट होगा लेकिन दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल अलग होंगे
सरकारी कर्मचारियों को एक केंद्र शासित प्रदेश चुनने का विकल्प
106 केंद्रीय कानून लागू हो पाएंगे

(संवाद 365/ काजल)

यह खबर भी पढ़ें-ब्लाॅक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

43019

You may also like