UP: बिजली के तारों में उलझा प्लेन जमीन पर गिरा, सभी यात्री सुरक्षित

August 27, 2019 | samvaad365

लखनऊ: मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एक चार्टर कंपनी का प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। ये हादसा अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर हुआ। वहीं प्लेन में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं। सूचना के अनुसार प्लेन को अलीगढ़ मेंटेनेंस के लिए लाया जा रहा था तभी रास्ते में बिजली की तारों में उलझकर प्लेन जनीन पर आ गिरा। कुछ यात्रियों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं इसलिए हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि निजी एविएशन कंपनी के प्लेनों की मरम्मत के लिए इंजीनियर की टीम आज दिल्ली से प्लेन के जरिए अलीगढ़ आ रही थी। प्लेन जैसे ही अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर रही थी, उसी समय वह बिजली के तारों में उलझ गया और जमीन पर आ गिरा। वहीं यात्रियों ने प्लेन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। प्लेन में चार इंजीनियरों के साथ दो पायलट भी मौजूद थे। बहरहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य अब नहीं रही

यह खबर भी पढ़ें-फेमिनिज्म का डंका पिटने वाली फर्जी महिलाओं पर निकिता शर्मा का ये रैप पड़ेगा भारी

संवाद365/काजल

40762

You may also like