अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: मेलानिया ट्रंप दिल्ली के स्कूलों में लेंगी हैपीनेस क्लास का जायजा…

February 21, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के भारत आगमन पर सरकार ने सारी तैयारियां कर ली हैं। भारत सरकार ने ट्रंप के स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आ रहे हैं। वहीं ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली में खुशी की क्लास में शामिल होंगी। अमेरिका की पहली महिला 25 फरवरी को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की हैपीनेस क्लास में पहुंचेंगी। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्र मनीष सिसोदिया उनका स्वागत करेंगे। मेलानिया ट्रंप करीब 45 मिनट तक इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ वक्त बिताएंगी।

ट्रंप के इस दो दिवसीय दौरे पर पहले दिन वह अहमदाबाद रहेंगे, जबकि 25 फरवरी की सुबह वह दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि 25 फरवरी की दोपहर मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के एक स्कूल में पहुंचेंगी। करीब 45 मिनट वे बच्चों के बीच गुजारेंगी। इस दौरान उनका मूल मकसद दिल्ली सरकार की हैपीनेस क्लास के बारे में जानने/समझने का रहेगा कि इसके सहारे बच्चों का तनाव कैसे कम किया जाता है। साथ ही हंसते-खेलते वे पढ़ाई भी करते हैं। सुरक्षा कारणों से अभी दौरे के समय और संबंधित स्कूल की जानकारी नहीं दी गई है। दौरे के शेड्यूल में इसकी पूरी जानकारी होगी।

क्या है हैपीनेस क्लास?

दिल्ली सरकार दो साल से स्कूलों में खुशी की क्लास यानी हैपीनेस क्लास लगा रही है। साल 2018 से खुशी की क्लास शुरू की गई थी। जिसमें इन मुद्दों पर खास ध्यान दिया जाता है।

बच्चों के मानसिक तनाव व अवसाद को दूर करने का हो रहा प्रयास। मिल रही सफलता।
नहीं होती लिखित परीक्षा। बच्चे के हैपीनेस इंडेक्स का किया जाता है मूल्यांकन।
नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की होती है क्लास।
मेडिटेशन पर रहता है फोकस। पढ़ने, चलने, खाने, देखने, सुनने पर रहती है नजर।
अध्यापकों को दिया गया है हैपीनेस का फ्रेमवर्क।
बच्चों को सुनाई जाती हैं कहानियां। होती है हंसी-ठिठोली।
हर शनिवार के रिफ्लेक्शन सेशन में सम्मान, स्नेह, भरोसे आदि मूल्यों की खेल-खेल में दी जाती है सीख।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर के आश्वासन पर सत्ये सिंह रावत ने अनशन किया स्थगित

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/काजल

47033

You may also like