MHRD मना रहा महिला सप्ताह, गौरा देवी की याद में शास्त्री भवन में किया गया पौधरोपण

March 5, 2020 | samvaad365

मानव संसाधन विकास मंत्रालय 1 मार्च से 8 मार्च तक महिला सप्ताह मना रहा है, 3 मार्च से हम हर दिन अपने मंत्रालय में नारी शक्ति को समर्पित विविध गतिविधियां कर रहें हैं,  इसी क्रम में आज इतिहास की उन महिलाओं को याद कर रहें हैं जिन्होंने अतीत में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं,  ऐसी ही एक प्रसिद्ध महिला गौरा देवी जी हैं जो चिपको आंदोलन की प्रेणता रहीं हैं, गौरा देवी उस चट्टानी इरादों वाली देवी का नाम है जिनके जीवट ने पूरी दुनियाँ को पर्यावरण, वृक्ष, चारा, पशुधन ग्राम्य जीवन के बीच के अदृश्य सम्बन्ध का बोध कराया, पर्वतीय ग्रामीण परिवेश की सामान्य सी महिला गौरा देवी वृक्षों की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने को तैयार हो गयी. आज वे नारी शक्ति के उदाहरणों में सिरमौर है, गौरा देवी और इतिहास की प्रमुख महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्रालय की महिला अधिकारियों के साथ शास्त्री भवन में पौधरोपण किया.

(संवाद 365/ मोहित पोखरियाल)

यह खबर भी पढ़ें-‘गैरसैण पर फैसला लेने से पहले रात भर सो नहीं पाया… काफी सोच विचार कर यह फैसला किया’

47462

You may also like