हो जाए सतर्क, देश की राजधानी में मिला कोरोना का नया वेरिएंट Omicron वायरस

December 5, 2021 | samvaad365

देश की राजधानी दिल्ली में Omicron case सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये शख्स तंजानिया से दिल्ला आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक 12 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल को शुक्रवार को भेजा गया था। रिपोर्ट में 1 मरीज को कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दें कि मिक्रोन वायरस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। ये कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि कम ही वक्त में ये वायरस दुनिया के 29 देशों में फैल चुका है।भारत में अब तक कुल 5 ओमिक्रोन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 2 केस कर्नाटक, 1 गुजरात, 1 केस महाराष्ट्र और 1 दिल्ली में सामने आ चुका है।

संवाद365,डेस्क

 

69789

You may also like